spot_img
spot_img
spot_img

शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शुक्र ग्रह को प्रेम और ऐश्वर्य का कारक कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 28 जनवरी को सुबह 6.42 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को स्त्री ग्रह माना जाता है और राशि चक्र में इन्हें वृषभ राशि और तुला राशि पर आधिपत्य प्राप्त है। वहीं राशि चक्र की बारहवीं और अंतिम राशि मीन है जो कि जल तत्व की दोहरे स्वभाव की राशि है। मीन राशि कल्पना, रचनात्मकता, अध्यात्म और प्रेम को दर्शाती है। शुक्र ग्रह मीन राशि में पूरे 123 दिनों तक रहने वाले हैं। गुरु की राशि में शुक्र का गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां…

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह वृषभ राशि के जातकों के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। इस आधार पर लग्न स्वामी का उच्च अवस्था में ग्यारहवें भाव में गोचर बेहद शुभ माना जाता है। व्यापार या नौकरीपेशा वालो के लिये यह गोचर काफी शानदार कहा जायेगा। यह कामयाबी लेकर आयेगा। मेहनत और समर्पण से अच्छे परिणाम मिलेंगे। मनचाहा काम भी पूरा हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और किसी नई संपत्ति में निवेश करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शुक्रदेव पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। यहां शुक्र का गोचर दशम भाव में हो रहा है। शुक्र देव का यह गोचर कार्यक्षेत्र के लिए बेहद शुभ रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का अनुभव होगा। संपत्ति और धनलाभ की संभावना है। किसी खास से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिये शुक्र का मीन राशि में गोचर आठवें भाव में होगा। आठवें भाव में शुक्र के गोचर को बेहतर माना गया है। नोकरीपेशा के लिये यह समय अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ संयुक्त संपत्ति में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के साथ भी रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आपकी तारीफ हो सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी कामयाबी मिलने के  पूरे चांस है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र महाराज लग्न भाव में गोचर करके उच्च अवस्था में जा रहे हैं। शुक्र का मीन राशि में गोचर खुद को आकर्षक बनाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे उत्तम समय होगा। शुक्र का यह गोचर मान-सम्मान बढ़ायेगा। वहीं यह समय बेहद फलदायी साबित होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए kohramlive.com उत्तरदायी नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...