Gemini Weekly Horoscope || मिथुन साप्ताहिक राशिफल

spot_img

Published:

📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। यह सप्ताह उनके लिए बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है, ऐसे में उन्हें सप्ताह की शुरुआत से अपने समय, ऊर्जा, धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप चाहते हैं कि आपको अनचाही परेशानी का सामना न करने पड़े तो आप अपने छुपे हुए शत्रुओं से खूब सावधान रहें और दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें।

आपकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर निजी लाइफ, दूसरों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने का प्रयास करें। करियर अथवा कारोबार से जुड़ी चुनौतियों को आप सकारात्मक रहते ज्यादा अच्छी तरह से फेस कर सकते हैं। ऐसे में किसी चीज को लेकर मन में नकारात्मक विचार न पाले रखें और सभी को मिलाकर चलने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए संवाद का सहारा लें और परिजनों की अपेक्षाओं की अनदेखी न करें अन्यथा दूरियां घटने की बजाय बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंध में दिखावा करने से बचें और मर्यादा बनाए रखें अन्यथा बेवजह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाकर नारायण कवच का पाठ करें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Latest News

Related articles

Recent articles