Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रूटीन हेल्थ चेकअप के लिये सिंगापुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचीं उनकी बेटी रोहिणी आचार्या भावुक हो उठीं। लंबे समय बाद पिता को सामने देखकर रोहिणी खुद को रोक नहीं सकीं और दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। पिता-बेटी के इस भावुक मिलन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिता के आगमन की खुशी का इजहार करते हुये रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुये लिखा, “हमारे घर आज हमारे भगवान आये हैं, हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारों धाम आये हैं। उनके चरणों की धूल ले लें हम, हमारे कृपानिधान आये हैं।” रोहिणी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हजारों लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आम, लीची और लड्डू लेकर पहुंचे लालू
लालू यादव अपने साथ आम, लीची और लड्डू समेत कई घरेलू चीजें लेकर पहुंचे थे। परिवार के करीबियों का कहना है कि लालू जब भी विदेश जाते हैं, अपने लोगों और अपनी मिट्टी से जुड़ी चीजें साथ ले जाना नहीं भूलते। रोहिणी वही बेटी हैं, जिन्होंने साल 2022 में अपने पिता को नई जिंदगी दी थी। जब लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ी, तब रोहिणी आचार्या ने अपनी एक किडनी दान कर पिता का जीवन बचाया था। सिंगापुर में सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव समय-समय पर मेडिकल जांच के लिये वहां जाते रहते हैं। इस बार भी वे नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिये पहुंचे हैं और फिलहाल रोहिणी के घर पर ही ठहरे हुये हैं।
इसे भी पढ़ें : 165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…
इसे भी पढ़ें : अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…
इसे भी पढ़ें : रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…
इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, दफ्तरों एवं थाना में दलाली एवं गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं…






