रांची के DC बोले, दफ्तरों एवं थाना में दलाली एवं गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को नगड़ी प्रखंड सह अंचल कार्यालय, नगड़ी थाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा आम नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

प्रखंड कार्यालय की साफ-सफाई पर जताई नाराजगी

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान DC ने भवन की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि सोमवार को कार्यालय खुलने से एक घंटा पहले सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से कार्यालय परिसर की विशेष सफाई सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी समेत विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों की भी जांच की। DC ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के बिचौलियों या मध्यस्थों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के कार्य सीधे और पारदर्शी तरीके से किये जायें तथा किसी भी प्रकार की दलाली या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

आदिवासी और सरकारी जमीनों की सुरक्षा पर जोर

निरीक्षण के दौरान DC ने अधिकारियों को विशेष रूप से आदिवासी एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और सतर्कता बरती जाये तथा किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे पर तत्काल कार्रवाई की जाये। नगड़ी थाना के निरीक्षण के दौरान DC ने पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थाना के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिये और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन किया जाये।

आम नागरिकों से किया सीधा संवाद

प्रखंड कार्यालय में DC मंजूनाथ भजन्त्री  ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुये समस्याओं के शीघ्र समाधान की व्यवस्था करने को कहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगड़ी के निरीक्षण के दौरान DC ने अस्पताल परिसर, ओपीडी, वार्ड, दवा भंडार और प्रयोगशाला का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को स्वच्छ और स्वास्थ्यकर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। DC ने डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उपस्थिति रजिस्टर के समुचित संधारण का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखने और एक्सपायरी दवाओं की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उच्च स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था सुचारू रखने का भी निर्देश दिया। DC ने स्पष्ट किया कि मरीजों से किसी भी प्रकार का अनुचित शुल्क नहीं लिया जाये और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जायें। वहीं, अस्पताल में स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की समुचित व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का अनुभव कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि जनसेवा के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

इसे भी पढ़ें : रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : 5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

इसे भी पढ़ें : NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...

DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...