Pisces Weekly Horoscope || मीन साप्ताहिक राशिफल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मीन राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं या फिर वहां पर अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस संबंध में विदेश यात्रा भी संभव है। मीन राशियों को इस सप्ताह उनकी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य से उनके अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर से काफी कुछ नया सीखने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपके संचित धन में वृद्धि होगी।

इस सप्ताह न सिर्फ आपके करियर-कारोबार में बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। एक तरफ जहां आपको कारोबार में लाभ और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का सुख प्राप्त होगा तो वहीं दूसरी तरफ आपका मन समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर दान-पुण्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

सप्ताह के मध्य में आप संतान से जुड़ी अहम जिम्मेदारी को निभाने में कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता कायम रहेगी। आपको कार्य विशेष के लिए अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन पीले पुष्प चढ़ाकर भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहत्रनाम का पाठ करें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: