Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी के कुलगु-पिस्का स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचे। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच पहुंचे DC अपने साथ अपनापन और स्नेह भी लेकर आये थे। उन्होंने बुजुर्गों को फल और मिठाइयां भेंट कीं, अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनका हालचाल जाना। इस दौरान वृद्धाश्रम का माहौल भावुक और आत्मीयता से भर उठा। फल और मिठाई पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। कई बुजुर्गों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी का इस तरह उनके बीच आना उन्हें परिवार जैसा एहसास कराता है। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने DC से खुलकर बातचीत की। किसी ने अपने स्वास्थ्य की बात कही तो किसी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किये। DC ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। निरीक्षण के बाद संस्थान के सभागार में DC ने सेविकाओं, सहायिकाओं और ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई।
वृद्धाश्रम बनेगा ‘एकीकृत इको-सिस्टम’ का मॉडल
DC मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि परिसर में अटल क्लिनिक संचालित हो रहा है और वन स्टॉप सेंटर का निर्माण भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र आने वाले दिनों में बुजुर्गों, महिलाओं और किशोरियों के लिये एक “एकीकृत इको-सिस्टम” के रूप में विकसित होगा, जहां स्वास्थ्य, सुरक्षा, परामर्श, सशक्तिकरण और कल्याण से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। DC ने संस्थान की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुये कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही हमारी संस्कृति का मूल है। समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने वरिष्ठ नागरिकों का कितना सम्मान करता है। उन्होंने सेविकाओं और सहायिकाओं को निर्देश दिया कि बुजुर्गों को केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि पारिवारिक वातावरण भी मिले, ताकि वे खुद को अकेला महसूस न करें। इस अवसर पर स्थापना उप समाहर्ता बिवेक सुमन, अंचल अधिकारी नगड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नगड़ी, सीडीपीओ नगड़ी, थाना प्रभारी नगड़ी, संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, दफ्तरों एवं थाना में दलाली एवं गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं…
इसे भी पढ़ें : DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…
इसे भी पढ़ें : रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…
इसे भी पढ़ें : 5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…






