अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब, डैम और नदियां आज अतिक्रमण की मार झेल रहे हैं। कहीं जलाशयों का सीना सिकुड़ रहा है तो कहीं नदी का रास्ता कब्जों में खोता जा रहा है। ऐसे हालात में रांची जिला प्रशासन ने बड़ा और सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने साफ शब्दों में कहा है कि रांची की जल सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से कोई समझौता नहीं होगा। शहर के सभी प्रमुख जलाशयों, डैमों और नदियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये व्यापक अभियान चलाया जायेगा। समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में DC ने संबंधित विभागों और अंचल अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित अतिक्रमण के कारण जलाशयों की जलधारण क्षमता लगातार घट रही है, जिससे भविष्य में जल संकट, बाढ़ और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

हरमू नदी के पूरे कैचमेंट एरिया को कराया जायेगा खाली

बैठक में सबसे ज्यादा फोकस हरमू नदी पर रहा। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्देश दिया कि हरमू नदी के पूरे वाटर कैचमेंट एरिया का सर्वे कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज की जाये। उन्होंने कहा कि नदी और जल स्रोतों को बचाना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का भी सवाल है।

कांके डैम और धुर्वा डैम पर भी चलेगा अभियान

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कांके डैम, धुर्वा डैम समेत शहर के अन्य प्रमुख जलाशयों के आसपास हुये अवैध निर्माण, कब्जों और अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में जलाशयों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल सर्वेक्षण कर अतिक्रमण की सूची तैयार करें और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जमीन पर उसका असर दिखाई देगा।

नगर निगम से लेकर पुलिस तक मिलकर करेंगे कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के लिये नगर निगम, जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये गये हैं। DC ने कहा कि संयुक्त कार्रवाई से अभियान को अधिक प्रभावी और तेज बनाया जायेगा। DC ने जलाशयों और नदियों के किनारों पर हरियाली विकसित करने और सौंदर्यीकरण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक में साफ चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाने के अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अभियान में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई होगी। वहीं अवैध कब्जाधारियों पर भी कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रांची शहर को जल संकट मुक्त और पर्यावरणीय रूप से संतुलित बनाने के लिये यह अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जायेगा। जलाशयों और नदियों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में अपर समाहर्ता रामानारायण सिंह, भू-बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सभी अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

इसे भी पढ़ें : रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, दफ्तरों एवं थाना में दलाली एवं गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं…

इसे भी पढ़ें : DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

इसे भी पढ़ें : रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : 5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...