मां ने किया शादी से इनकार, जल्लाद ने बेरहमी से मा’र डाला मासूम बेटे को…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के फिरोजाबाद जिले की यादव कॉलोनी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद पूरी नहीं होने पर एक सनकी युवक ने उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। मासूम बच्चे को पटक-पटक कर मारा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शादी के दबाव से शुरू हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मूल रूप से अरांव क्षेत्र के बामई गांव निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते रती पिछले पांच माह से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान पति के रिश्तेदार विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और रती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। परिजनों के मुताबिक रती ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर सलाह लेने शिकोहाबाद पहुंची थी। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण दोनों यादव कॉलोनी स्थित एक परिचित के घर रुकी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया और एक बार फिर विवाह का दबाव बनाने लगा।

mother refused to marry man killed her one and half year old boy in firozabad

मासूम को बहाने से ले गया 

परिजनों का इल्जाम है कि बातचीत के दौरान आरोपी बच्चे को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह बच्चे को गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज बना जांच का अहम आधार

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने भी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। मृतक बच्चे की मां रती देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले कई महीनों से लगातार संपर्क में था और मददगार बनने का भरोसा देकर परिवार का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहा था। परिवार को अंदेशा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जायेगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये कई टीमों का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि फरार संदेही गुनहगार को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

mother refused to marry man killed her one and half year old boy in firozabad

इसे भी पढ़ें : सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

इसे भी पढ़ें : 165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

इसे भी पढ़ें : अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

इसे भी पढ़ें : अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...