अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर मिलने वाली लापरवाही पर शनिवार को पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमूद सहाय का सख्त रुख देखने को मिला। बिना किसी पूर्व सूचना के जब कमिश्नर अनुमंडलीय अस्पताल और रमना प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, तो कई अधिकारियों और कर्मियों की पोल खुल गई। कहीं डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले तो कहीं कर्मचारी कार्यालय से नदारद थे। हालात देखकर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और अनुपस्थित पाये गये सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दे दिया।

अस्पताल में मरीजों की भीड़, लेकिन डॉक्टर नदारद

श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार थी, लेकिन ड्यूटी पर केवल एक चिकित्सक मौजूद मिला। निरीक्षण के दौरान तेज बुखार से पीड़ित एक बच्चे को इलाज के इंतजार में देखकर आयुक्त का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुये कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अस्पताल परिसर और शौचालयों में फैली गंदगी देख नाराज कमिश्नर ने तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। वहीं, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त कुमूद सहाय ने दो टूक कहा कि जनता की सेवा में लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें। अस्पताल के बाद आयुक्त रमना प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। यहां उपस्थिति पंजी और रोकड़ बही की जांच के दौरान कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई। कार्यालय में अनुशासनहीनता और कार्य संस्कृति को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।

BDO को दी सख्त हिदायत

आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को निर्देश दिया कि आम लोगों को अपने काम के लिये बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिये। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जवाबदेही तय की जायेगी। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले सभी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुये आयुक्त ने उनके उस दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल खामियां पकड़ना नहीं, बल्कि सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने अस्पताल और प्रखंड कार्यालय की सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश देते हुये कहा कि अगली समीक्षा में सुधार नजर आना चाहिये।

इसे भी पढ़ें : अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, दफ्तरों एवं थाना में दलाली एवं गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं…

इसे भी पढ़ें : DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

इसे भी पढ़ें : रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...