spot_img

Aquarius Weekly Horoscope || कुंभ साप्ताहिक राशिफल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम धीमी गति से लेकिन पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी सूझबूझ से विरोधियों पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय के संबंध में बिजनेस पार्टनर के साथ जो मतभेद उभरे थे वो किसी इष्टमित्र की मदद से बातचीत और सुलह-समझौते से दूर हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। इस दौरान कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। आपका जनसपंर्क और आपकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में भोग की इच्छा बलवती होगी और आप सुख-साधन से जुड़ी ऐश्वर्यपूर्ण चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको मातृपक्ष से लाभ की प्राप्ति संभव है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह तय हो सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे पार्टनर की इंट्री हो सकती है। वहीं विवाहित लोगों को घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिसके चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी नीतियों और सलाह आदि की प्रशंसा होगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: