spot_img
spot_img

बारात लेकर आया बड़का छलिया शख्स दुम दबाकर भागा, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : उस छलिया शख्स को समझने में बड़ी भूल हो गयी थी उससे। करीब 6 माह पहले अपनी दो बेटियों के संग बैंक गयी मां उस शख्स के टोकने पर रुक गयी थी। टोकने वाले ने कहा कि तेरी बेटियों को नौकरी लगवा दूंगा। बेटियों की जिंदगी संवर जायेगी। करीब 51 साल के इस अधेड़ शख्स के झांसे में आ गई एक मां। इस छलिया शख्स ने अपना नाम तक बदल लिया था। वह असलम उर्फ फिरोज से संजय बन गया था। उसने उनका मोबाइल नंबर तक हासिल कर लिया। एक रोज असलम ने फोन कर दोनों बेटियों को बोकारो के सिटी सेंटर के पास बुलाया। दोनों बहनें को एक रेस्टोरेंट में खिलाया-पिलाया। बाइक से छोड़ने उनके घर तक गया। इसके बाद उसने घर आना-जाना भी शुरू कर दिया।

खुद को कभी बैंक मैनेजर तो कभी पुलिस इंस्पेक्टर बताता था। हाव-भाव दर्शा वह एक बेटी के करीब हो गया। उसने 16 साल की नाबालिग बेटी से शादी करने की बात कही। वहीं हौले से उसकी मां को डरा गया कि शादी नहीं होने पर वो उसकी बेटी का किडनैप कर लेगा। शारीरिक शोषण तक किया। एक रोज बारात लेकर आने की बात बोलकर चला गया। उसकी धमकी और करतूत से पूरा परिवार डर गया था। वह बारात लेकर आया, भला हो उन कुछ युवाओं का जो भाई बनकर इस परिवार के सामने आये। हिम्मत जगाई तब मामला बोकारो के हरला थाना तक पहुंच गई। पुलिस के आते ही अधेड़ असलम कल रात दुम दबाकर भागा। पुलिस ने उसकी कार, एक वर्दी और एक एयर गन सरीखी पिस्टल जब्त की है। फरार असलम की जब जीवन कुंडली खंगाली गई तो वह एक दागी शख्स निकला। वह कई बार जेल जा चुका है। इससे पहले उसने पेटरवार में रहनेवाली एक भोली-भाली लड़की की जिंदगी बर्बाद और तबाह कर डाली। वर्तमान में वह धनबाद के के भूली इलाके में रहता है। ठगी के एक कांड में भी वह वर्ष 2001 में जेल जा चुका है। बोकारो पुलिस उसे बहुत जोर से खोज रही है।

इधर, बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि पीड़ित परिवार काफी खौफ में था। उन लोगों ने जब हिम्मत दी, तब वो पुलिस को सबकुछ बताने को राजी हो गये। पीड़ित परिवार बहुत गरीब है।

इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सीएम की चेतावनी : बहन-बेटी को छेड़ा, तो पुलिस चौराहे पर करेगी ढेर

इसे भी पढ़ें : जो भी उनकी दावत में गये, वो बर्बाद हो गये || Archana Nag || Honey Trap

इसे भी पढ़ें : देवघर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

इसे भी पढ़ें : पहले पति के हाथ-पैर बांधे, फिर केरोसिन उड़ेल मार दी माचिस… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...