spot_img
spot_img

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब लाभार्थियों को पूरा राशन एक ही दुकान से लेने की मजबूरी नहीं होगी।

ATM की तरह मिलेगी सुविधा

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के अनुसार नई व्यवस्था को बैंक के एटीएम सिस्टम की तरह लचीला बनाया गया है। अब राशन कार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार देश की किसी भी राशन दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर एक दुकान से गेहूं और दूसरी दुकान से चावल लेने की सुविधा भी मिलेगी।

प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्यादा लाभ

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन लाखों प्रवासी मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों को मिलेगा, जो रोजगार के लिये अपने गृह राज्य से बाहर रहते हैं। अब उन्हें राशन के लिये अपने गांव या राज्य की दुकान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे जहां काम कर रहे हैं, वहीं आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिये अपने हिस्से का मुफ्त या रियायती अनाज प्राप्त कर सकेंगे।

तकनीक से होगी निगरानी

सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और पारदर्शी बनाने के लिये राशन दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनों को ई-पॉस मशीनों से जोड़ रही है। इसके अलावा ‘मेरा राशन 2.0’ ऐप के जरिये लाभार्थी घर बैठे अपने राशन कोटे, नजदीकी दुकान और आधार लिंकिंग की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिये राशन कार्ड का आधार से लिंक होना जरूरी होगा।

 

इसे भी पढ़ें : मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

इसे भी पढ़ें : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

इसे भी पढ़ें : मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...