Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति में आने की संभावना से इनकार नहीं किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ भी हो सकता है, हालांकि फिलहाल इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया है।
पसंदीदा पार्टी को लेकर क्या कहा?
काम्या मिश्रा ने कहा कि वह ऐसी पार्टी से जुड़ सकती हैं, जो देश के लिये अच्छा काम करती हो, राष्ट्र की सुरक्षा को प्राथमिकता देती हो और जिसकी विचारधारा उनके सोच से मेल खाती हो। उन्होंने कहा कि भाग्य उन्हें आगे किस दिशा में ले जायेगा, यह समय बतायेगा। साथ ही उन्होंने पटना में स्कूल खोलने की इच्छा भी जताई।
राजनीति और बिहार के लोगों पर क्या बोलीं?
उन्होंने कहा कि कमरे में बैठकर सरकार को कोसने से बेहतर है कि व्यवस्था सुधारने के लिये राजनीति में आया जाये और नीति निर्माण में भागीदारी निभाई जाये। काम्या मिश्रा ने कहा कि बिहार के लोग राजनीति को लेकर काफी सजग रहते हैं और सोच-समझकर राजनीतिक फैसला करते हैं।
IPS छोड़ने की वजह बताई
काम्या मिश्रा ने कहा कि उन्होंने किसी दबाव में IPS की नौकरी नहीं छोड़ी थी। पिता का कारोबार संभालने के लिये उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि बिहार को अनावश्यक रूप से बदनाम किया जाता है और नौकरी के दौरान किसी नेता ने उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया।
इसे भी पढ़ें : करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें
इसे भी पढ़ें : मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…
इसे भी पढ़ें : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…










