Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की आधिकारिक नेशनल फाइनलिस्ट बनकर बोकारो और झारखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
साधारण परिवार से राष्ट्रीय मंच तक का सफर
निकिता के पिता लक्ष्मण कुमार टीटीपीएस में सहायक अभियंता हैं, जबकि मां वंदना कुमारी गृहिणी हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल, ललपनिया से मैट्रिक और वर्ष 2023 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी का अवसर छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।
फ्रेशर्स डे से मिली नई दिशा
निकिता ने बताया कि कॉलेज के फ्रेशर्स कार्यक्रम में पहली बार रैंप वॉक करने के बाद उनके मन में मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना जगा। उसी दौरान उन्होंने तय कर लिया था कि एक दिन खुद भी ताज पहनकर मंच पर खड़ी होंगी।
अब राष्ट्रीय ताज पर नजर
निकिता इससे पहले मिस झारखंड और मिस बिहार जैसी प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनने के बाद उनकी नजर राष्ट्रीय खिताब पर है। खिताब जीतने पर उन्हें वैश्विक मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
समाजसेवा में भी सक्रिय
मॉडलिंग के साथ-साथ निकिता सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हैं। वह रांची स्थित आदिम जाति सेवा मंडल के बैनर तले संचालित अनाथ बच्चों के विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को शिक्षा और मार्गदर्शन देने का काम भी करती हैं।
इसे भी पढ़ें : पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौ’त बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 6 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़…
इसे भी पढ़ें : क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…
इसे भी पढ़ें : करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें
इसे भी पढ़ें : मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…










