spot_img
spot_img

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के समीप सड़क पर एक महिला का शव मिलने से रविवार को सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और घटना को सड़क हादसा दिखाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

सड़क के बीच मिला शव, कुचलने के मिले निशान

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव सड़क के बीचो-बीच पड़ा मिला। शव पर किसी भारी वाहन से कुचलने के निशान थे। कमर, चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुये एफएसएल, डॉग स्क्वायड और टेक्निकल टीम को जांच में लगाया गया।

झाड़ियों में मिले अहम सबूत

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास झाड़ियों में महिला के अंतर्वस्त्र और कंडोम का पैकेट मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या की गई और फिर शव को करीब 10 मीटर दूर सड़क पर लाकर रखा गया। इसके बाद किसी बड़े वाहन से उसे कुचलकर घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

शव की पहचान, तीन संदिग्ध हिरासत में

कुछ देर बाद मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई, जो अपने पति मनोज भुईयां के साथ अरगोड़ा में रहती थी और मूल रूप से लातेहार की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर की कई हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई है। स्वाब को जांच के लिये सुरक्षित रखा गया है। मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौ’त बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 6 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़…

इसे भी पढ़ें : क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

इसे भी पढ़ें : करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

इसे भी पढ़ें : मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...