Kohramlive : पवित्र अमरनाथ यात्रा आज यानी 29 जून से शुरू हो गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम के बीच तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि 4,029 यात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 1,850 यात्री भोर 4 बजे 104 वाहनों में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुये। वहीं, 2,179 यात्री 96 वाहनों में सवार होकर सुबह 4.30 बजे पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुये। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। यात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम रूट से या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग से जाने वालों को मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, वहीं, बालटाल मार्ग से जाने वाले लोग दर्शन के बाद उसी दिन वापस लौट आते हैं।
यह मंदिर समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसमें बर्फ से बना एक शिवलिंग है। भक्तों का मानना है कि यह शिवलिंग भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। इस साल रास्ते से लेकर गुफा मंदिर तक सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुफा मंदिर में करीब 129 लंगर लगाये गये हैं। इस साल भक्तों की सेवा में करीब 7 हजार सेवादार जुटे हैं। इस बीच यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, किनके साथ… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘तूफान’ और ‘मास्टर’ पुलिस के पंजे में… जानें
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन जेल से निकलते ही क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘दामाद का टांका दूसरी औरत से, मा’रकर लटका दिया’, पिता और ससुर क्या बोले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एक अनोखा गांव, पैदा होने के बाद कभी नहीं देखा लाइट जलते
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर की हालत देख बमक गये लोग, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ”लटकनों” को छोड़ माफिया तक पहुंचे SSP साहेब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बेहतर से बेहतर हॉस्पिटल बनाना मकसद, ताकि कोई बाहर न जायें : CM
इसे भी पढ़ें : आसमां से उगलते आग पर झमाझम बारिश इस रोज से शुरू
इसे भी पढ़ें : जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटी..फिर खुला भयानक राज
इसे भी पढ़ें : इसी साल 40 हजार लोगों को सरकारी नौकरी, प्रोसेस शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों का डॉक्टर धराया, कहां और कैसे… जानें








