spot_img

”लटकनों” को छोड़ माफिया तक पहुंचे SSP साहेब… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Neeraj Thakur) : अगर वाकई में रांची पुलिस भू-माफिया के फूंफकार मारते फन को कुचलना चाहती है तो ”लटकनों” को छोड़ असली माफिया को चिहिंत कर कार्रवाई करना शुरू करें। खुद-ब-खुद इसके बेहतर परिणाम सामने आने लगेंगे। रांची राजधानी में अमुमन हर छोटे-बड़े क्राइम के पीछे का असली कारण जर, जोरू और जमीन है। जमीन को लेकर ही वर्चस्व और दबदबा बनाये रखने की खातिर गैंगस्टरों और सफेदपोश की एंट्री होती है। कई बड़े जमीन माफियाओं के पास लाइसेंसी हथियार तक पहुंच गये। एक-दो नहीं तीन-तीन। साल 2000 के बाद राजधानी रांची में जमीन की वैल्यू अचानक बहुत बढ़ गई। नतीजा, खूनी जंग भी शुरू हुआ। अलग झारखंड बनने के बाद जमीन को लेकर पहला मर्डर रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें दो भाईयों को दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। एक बड़े जमीन माफिया को बंद कार के अंदर जिंदा जला दिया गया। कई नेता से लेकर चिंदी चोर तक मारे गये। जमीन को लेकर हो रही हत्या के किस्से अनेक हैं।

जमीन के ”हीरा” बनते ही राजधानी रांची में अपार्टमेंट कल्चर को भी बढ़ावा मिला। बिल्डरों और जमीन माफियाओं की गिनती बढ़ती चली गई। वहीं इनसे रंगदारी वसूलने का रिवाज शुरू हो गया। बाहर के गैंगस्टरों को रांची में पनाह मिलने लगा। हरेक गली-मोहल्ले में नई पौध तैयार होने लगी। रातों-रात लखपति बनने का सबसे आसान इस राह में तथाकथित पत्रकार, पुलिस, नेता, मुखिया, इक्का-दुक्का विधायक और छोटे-बड़े गुंडों की सीधे एंट्री हो गई। राजधानी रांची में कुछ ऐसे थाने हें, जहां पोस्टिंग हो जाने का सीधा मतलब है फ्लैट और चमचमाती मंहगी गाड़ियों का मालिक हो जाना। काले कोर्ट उतार जमीन-खरीद के धंधे को अपनाने वाले वकीलों का भी खून बहा। कल तक पुलिस मुखबिर की तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले कुछ लोग रातों-रात बड़े जमीन दलाल बन गये। जमीन के खेल में बड़े क्रिमिनलों के नाम का शोर भी खूब मचा। ऐसा नहीं है कि मालामाल होने के बाद सबके-सब सुधर गये। भूख उनकी कभी मिटने वाली नहीं। कई बिल्डर  अस्पताल, अखबार और चैनल तक के मालिक बन गये। बाहर से टपके कुछ ”धनासेठ” रांची आकर यहां राज करने लगे। ED जांच ने भी एक से बढ़कर एक खुलासे कर सबको चौंका गये। अलग-अलग रंग के फीते लगे हवाई चप्पल पहन कर रांची में टपके अलग-अलग 9 शख्स आज की तारीख में कई रिसोर्ट के मालिक हैं। सोसाइटी तक बसा दिये। अब तो रांची में ऐसे कई गैंग हैं जो विवादित जमीन पर पोजिशन दिलाने तक का काम करने में जुट गये हैं। इनके पास महिलाओं की फौज है। एक महिला जमीन माफिया के सामने तो कई हस्ती तक नतमस्तक है। तथाकथित तेज-तर्रार माने जाने वाले कुछ पुलिस अधिकारी का रांची से लेकर पटना तक में मार्केटिंग कॉम्लेक्स है।

कुछ साल पहले की बात है, रांची के सीनियर SP के पद पर आये नरेश कुमार सिंह राजधानी में एक्टिव करीब 109 जमीन माफियाओं की लिस्ट तैयार करवाई। जब बात कार्रवाई करने की आई तो बात आई गई हो गई। मतलब साफ था कि जमीन माफियाओं का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बहुत आसान नहीं। करीब 37-38 साल पहले रांची में जब बी नारायनण SSP हुआ करते थे तब माहौल कुछ और ही था। राज्य के दूसरे DGP बनकर आये IPS टीपी सिन्हा का काम करने का तौर, तरीका और अंदाज ऐसा था कि कोई जल्दी उनके पास सिफारिश लेकर नहीं जा सकता था। उनकी जुबां में एक ही बोल रहा करती थी, कोयला खायेगा, स्टील खायेगा या फिर जमीन बेचेगा। नतीजा बेहतर रिजल्ट सामने आया। वो कहा करते थे, इरादा जब नेक और मजबूत हो तो किसी भी खूंटे को डगमगाया और उखाड़ा जा सकता है।

आज एक बार फिर से रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के तमाम थानेदारों को जमीन माफियाओं की रीढ़ तोड़ने की खुली छूट देने का ऐलान किया है। जेल में बंद माफिया के बेल कैसिंल कराने पर जोर देने को कहा गया है। जमीन दलालों की लिस्ट तैयार कर उन्हें सबक सिखाने का भी आदेश दिया गया है। जमीन से संबंधित लटके मामलों और वारंट का निष्पादन करने को कहा है। टीम का साथ मिला तो तय है नतीजा बेहतर आयेंगे। रांची में SSP पद संभालने के बाद चंदन कुमार सिन्हा ने कोई लंबी-चौड़ी घोषणा नहीं की थी, पर नामकुम में दो जमीन दलालों के कमर में रस्सा बांध उसे सड़कों पर घूमा अपना इरादा जता दिया था।

इसे भी पढ़ें :रांची के 6 अपराधी जिला बदर, छह लगायेंगे हाजिरी

इसे भी पढ़ें :मामूली पेट दर्द, थमा दी गई लंबी-चौड़ी दवा की लिस्ट… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...