spot_img

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली की ओर बढ़ रही थी। डिब्बे में बैठे यात्रियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनके बीच एक ऐसा शख्स सफर कर रहा है, जिसके शरीर में सवा करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना छिपा हुआ है। लेकिन DRI (सीमा शुल्क सूचना निदेशालय) की सटीक सूचना ने तस्कर की पूरी चाल नाकाम कर दी। खगड़िया के मानसी रेलवे जंक्शन पर DRI की टीम ने ट्रेन में छापेमारी कर राजस्थान के बीकानेर निवासी संजय कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 900 ग्राम सोने की छह बिस्किट बरामद किये गये, जिनकी बाजार कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पहली तलाशी में नहीं मिला कुछ, फिर खुला बड़ा राज

शुरुआती तलाशी में DRI टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लेकिन गुप्त सूचना पूरी तरह पुख्ता थी। ऐसे में अधिकारियों ने तस्कर को ट्रेन से नीचे उतारकर गहन जांच कराई। जांच के दौरान उसके रेक्टम (मलद्वार) से छह सोने के बिस्किट बरामद हुये। सोना छिपाने का यह तरीका देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। पूछताछ में सामने आया कि सोने की खेप असम से नई दिल्ली पहुंचाई जानी थी। इससे पहले ही मानसी जंक्शन पर DRI ने पूरी साजिश पर पानी फेर दिया और तस्कर को दबोच लिया। DRI की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह कोई अकेला मामला नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाले बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। जांच एजेंसी के अनुसार यह गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय है और अवैध तरीके से सोने की तस्करी करता है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में कार्रवाई तेज कर दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (28 जून-4 जुलाई): इन राशियों पर होगी धन और कामयाबी की बरसात…

इसे भी पढ़ें : जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

इसे भी पढ़ें : इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

इसे भी पढ़ें : लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : CM के दौरे में पुलिस की ‘हवाई चप्पल’ ने चुरा ली सुर्खियां, वीडियो वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...

एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट...