Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है तो सिर्फ अंक नहीं मिलते, पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। ऐसा ही गौरवपूर्ण नजारा सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, बहेरा में आज देखने को मिला, जहां कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मेधावियों पर बरसा सम्मान
समारोह के दौरान एक-एक कर मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो, गोल्ड मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान ग्रहण करते विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास की चमक थी, वहीं, सामने बैठे अभिभावकों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था। यह सम्मान केवल विद्यार्थियों का नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, मेहनत और माता-पिता के सपनों का भी था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भाषण में उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुये कहा कि बच्चों की उपलब्धियां पूरे विद्यालय परिवार के लिये गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही एक शिक्षक की सबसे बड़ी खुशी होती है। समारोह में मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं दे रहा, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार कर रहा है। यही कारण है कि यहां के विद्यार्थी लगातार बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं।
’94 नहीं, 98 प्रतिशत भी संभव’, प्राचार्या ने भरा जोश
अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्या रीना पांडेय ने विद्यार्थियों से कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, अनुशासन जीवन का हिस्सा बने और नियमित पढ़ाई की आदत हो, तो 94 प्रतिशत ही नहीं, 98 प्रतिशत या उससे भी अधिक अंक प्राप्त करना भी पूरी तरह संभव है। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से कहा कि अगले वर्ष वे भी इसी मंच पर सम्मानित होते हुए दिखाई दें। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थी 94, 96, 97 और 98 प्रतिशत अंक हासिल करेंगे। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय का सबसे बड़ा गौरव है।” समारोह को सफल बनाने में अमृता मैसी, अमित केसरी, ज्वाला सिंह, राकेश रंजन, शैलेन्द्र गुरु, आशीष पांडे, शंकर सिंह, मोहम्मद वारिस, पूर्णिमा सिंह, पंकज कुमार और देवेंद्र साव सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : CM के दौरे में पुलिस की ‘हवाई चप्पल’ ने चुरा ली सुर्खियां, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…
इसे भी पढ़ें : वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…
इसे भी पढ़ें : जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…








