Ranchi : झारखंड में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुये इस साल के अंत तक होने वाली परीक्षा की संभावित तिथि और उसके परिणाम की घोषणा कर दी है। इसके जरिये करीब 40 हजार पदों को भरा जायेगा। CGL की परीक्षा भी होगी। जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार झारखंड नगर पालिका सेवा संपर्क संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का रिजल्ट अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। वहीं, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम भी इसी साल अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा। पेपर लीक के चलते स्थगित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को एक बार फिर से लेने की तैयारी कर ली गई है। यह परीक्षा अगस्त के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। इसका रिजल्ट अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है, वही इसका रिजल्ट सितंबर के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है, वहीं, इसका रिजल्ट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों