spot_img

बेहतर से बेहतर हॉस्पिटल बनाना मकसद, ताकि कोई बाहर न जायें : CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली इतनी मजबूत और बेहतर बने कि किसी मरीज को अपना इलाज कराने बाहर जाना न पड़े। बाहर इलाज महंगा है, इससे आम जनता की माली हालत खराब हो जाती। राज्य में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का सपना और मकसद है। शहर से लेकर गांव तक के अस्पतालों में बेहतर से बेहतर इलाज हो, इसका पूरा ख्याल रखा जायें। यह कहना है झारखंड के CM चंपई सोरेन का। मौका था रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शिलान्यास समारोह का। CM ने कहा कि निजी क्षेत्र में इस मेडिकल कॉलेज का खुलना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से निश्चित तौर पर राज्य के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने पर जोर

CM चंपई सोरेन ने कहा कि स्वास्थय सेवा को बेहतर बनाने के लिये झारखंड में ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोले जाने की जरूरत है। यहां काफी कम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हैं। ऐसे में यहां नये मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। CM ने कहा कि, मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में यहां निजी अथवा पीपीपी मोड पर कई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुलेंगे, जिसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों को सरकार पूरी मदद करेगी। निवेशकों को सरकार की नीति के अनुरूप इंसेंटिव भी दिया जायेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह, राइट पाथ फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ अभिजीत कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...