spot_img
spot_img
spot_img

‘दामाद का टांका दूसरी औरत से, मा’रकर लटका दिया’, पिता और ससुर क्या बोले… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rudra Ranjeet) : छह महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता पूजा पासवान का दुखद अंत सबको रूला गया। वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। इस बात का शोर मचने पर तहलका मच गया। पूजा के मायके वाले भागे-भागे रांची पहुंचे। पूजा का ससुराल राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के हेसल में है। उसके ससुर आरके रंजन सरकारी अधिकारी हैं। वहीं पूजा का पति देवेश कुमार रंजन यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। वह उत्तर प्रदेश के सहारणपुर में पोस्टेड है। देवेश कुमार रंजन को अपनी बिटिया की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुये पूजा के पिता बैद्यनाथ पासवान कई राज खोल गये। बकौल बैद्यनाथ, ”अभी छह महीने पहले ही 22 लाख कैश और एक चार पहिया दहेज में देकर बिटिया की शादी की थी, पर उसके ससुराल वालों की भूख नहीं मिटी। पूजा से फ्लैट की डिमांड कर रहे थे। दामाद देवेश कुमार रंजन गड़बड़ निकला। उसका टांका एक अन्य औरत से है। रंगे हाथ वो पकड़ा भी गया था। तब भी उसे बहुत समझाये और मेलजोल से रहने को बोले, पर वो सुधरा नहीं और राह में कांटा बनी मेरी बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया।”

वहीं, पूजा के ससुर आरके रंजन ने कहा कि मेरी बड़ी बहू को बच्चा होने वाला था, इस वजह से बहू को यहां बुलाया था। वो खाना नहीं बनाना जानती थी और ना बनाती थी, इस बात को लेकर टसल होते रहता था। बीती रात मना करने के बावजूद वो ऊपर अकेली सोने चली गई, फिर कब कैसे क्या हुआ, इस बारे में नहीं बता सकता। पूजा की मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंची पंडरा पुलिस पूजा की लाश को अपने कब्जे में कर लिया। अब पुलिस को उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सुनें क्या बोले मृतिका पूजा के पिता और ससुर…

इसे भी पढ़ें :भयानक गर्मी से भयावह तस्वीर, एक रोज में 142 दाह संस्कार

इसे भी पढ़ें :चौथी मंजिल से गिरने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मौ’त…

इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ रिश्वत लेते धराये अर्जुन राम…

इसे भी पढ़ें :वरिष्ठ भाजपा नेता चुनी गई ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष… देखें

इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर को किया गया शिफ्ट

इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी में जोरदार टक्कर, फिर…

इसे भी पढ़ें :बिहार सरकार को HC से झटका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...