spot_img

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब उसकी रोशनी समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच को साकार करने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हजारीबाग ने चौपारण प्रखंड की झापा पंचायत में 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता आउटरीच अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच कानून की जानकारी पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। गांव की चौपाल पर जुटे महिला-पुरुष ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सरल और सहज भाषा में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और न्याय के प्रति विश्वास मजबूत करना था। यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हजारीबाग धुर्व चंद्र मिश्रा के निर्देश तथा सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन एवं निगरानी में आयोजित किया गया।

इन्हें मिल सकती है निःशुल्क कानूनी सहायता

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बिना किसी शुल्क के कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक अधिकारों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है। लोगों से नशे से दूर रहने और कानून का सम्मान करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कानूनी मामलों से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने आसान और संतोषजनक उत्तर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांवों में नियमित रूप से होने चाहिये, ताकि आम लोगों को समय पर अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की सही जानकारी मिल सके।

‘हर जरूरतमंद तक पहुंचे न्याय’

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और कानूनी सहायता पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय पाने से वंचित न रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी अस्मिता कुमारी, नवीन कुमार, रेहाना खातून, नंदा देवी, रेखा कुमारी और हरेंद्र राणा सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जागरूक और सशक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसे भी पढ़ें : इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

इसे भी पढ़ें : लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : CM के दौरे में पुलिस की ‘हवाई चप्पल’ ने चुरा ली सुर्खियां, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

इसे भी पढ़ें : वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...