spot_img
spot_img
spot_img

‘तूफान’ और ‘मास्टर’ पुलिस के पंजे में… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti (Gaurav Kashyap) : PLFI का नवनियुक्त एरिया कमांडर आंद्रियास कंडुलना उर्फ तूफान और निमुस कंडीर उर्फ मास्टर को खूंटी पुलिस ने दबोच लिया। 23 साल का तूफान चाईबासा के गुदड़ी थाना क्षेत्र के ओलमोकोद गांव का रहने वाला है। वहीं, 27 साल के मास्टर का घर खूंटी के बंदगांव थाना क्षेत्र के गंजना जुराटोली गांव में है। दोनों के पास से पुलिस ने सी पिस्टल, जिसकी मैगजीन में चार कारतूस लोड था और संगठन का पर्चा बरामद किया। इसके बाद मास्टर की निशानदेही पर पुलिस ने हारता जंगल में एक पेड़ के नीचे जमीन पर गड्ढा खोदकर वहां छिपाए गए संगठन के लगभग चार सौ जिंदा गोलियां, सात एंड्रॉइड और कीपैड मोबाइल बरामद किया। इस बात का खुलासा आज खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने मीडिया के सामने किया। SP ने बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि PLFI का एरिया कमांडर तूफान अपने साथी के साथ ठेकेदारों से लेवी वसूलने पहुंचा है। वहीं, इलाके में संगठन को मजबूत करना भी इनका मकसद है। तोरपा कें SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा की देखरेख में गठित टीम ने घेराबंदी कर एक बाइक पर सवार दोनों उग्रवादियों को धर दबोचा।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आंद्रियास कंडुलना उर्फ तूफान के खिलाफ चाईबासा में दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह चाईबासा जेल भी जा चुका है। जेल से साल 2023 में जमानत पर बाहर निकलने के बाद वह फिर से उग्रवादी गतिविधियों में एक्टिव हो गया। वहीं, गिरफ्तार अमुस कंडीर उर्फ मास्टर संगठन का मुख्य मास्टरमाइंड है।

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...