spot_img

साप्ताहिक राशिफल (28 जून-4 जुलाई): इन राशियों पर होगी धन और कामयाबी की बरसात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक का नया सप्ताह कई राशियों के लिये नई उम्मीदें, नये अवसर और बड़ी कामयाबी लेकर आ सकता है। जहां कुछ लोगों को करियर और कारोबार में शानदार प्रगति मिलेगी, वहीं कुछ राशियों को खर्च, रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मेष

यह सप्ताह करियर और कारोबार में नये अवसर लेकर आयेगा। अटका हुआ धन मिलने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति या मनचाहे स्थान पर तबादला हो सकता है। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शुभ संकेत: करियर में तरक्की, धन लाभ।  सावधानी: समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करें। उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ

जीवनशैली और कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। व्यापार में नई डील लाभदायक रहेगी। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। परिवार और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ संकेत: व्यापार में प्रगति, पारिवारिक सहयोग।  सावधानी: कार्यस्थल पर तालमेल बनाये रखें। उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और श्रीयंत्र की पूजा करें।

मिथुन

खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिये बजट संभालकर चलें। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। निवेश और लेन-देन में सावधानी जरूरी है। शुभ संकेत: सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक लाभ।  सावधानी: उधार देने और जोखिम भरे निवेश से बचें। उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित कर गणेश चालीसा पढ़ें।

कर्क

वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शॉर्टकट अपनाने से नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद संभव हैं। सप्ताह के अंत तक रिश्तों में सुधार के योग बनेंगे। शुभ संकेत: पुराने रिश्ते सुधर सकते हैं। सावधानी: नियमों का उल्लंघन न करें। उपाय: भगवान शिव की पूजा कर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह

भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी कार्य पूरे होंगे। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में लाभ और परिवार में खुशियां रहेंगी। शुभ संकेत: संपत्ति संबंधी लाभ, करियर में सफलता।  सावधानी: बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: केसर का तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या

सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कार्यस्थल पर कम बोलें और अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। रिश्तों में संवेदनशीलता बनाये रखें। शुभ संकेत: सप्ताह के दूसरे भाग में आर्थिक लाभ।  सावधानी: अनावश्यक विवाद और अधिक बातचीत से बचें। उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला

भाग्य पूरा साथ देगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। शुभ संकेत: रुके काम पूरे होंगे, धन लाभ। सावधानी: पढ़ाई कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा कर रुद्राष्टक पढ़ें।

वृश्चिक

यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। शुभ संकेत: पद, प्रतिष्ठा और अतिरिक्त आय। सावधानी: बड़े फैसले सलाह लेकर लें। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु

रोजगार और पदोन्नति के अच्छे योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शुभ संकेत: करियर में उन्नति, शुभ समाचार।
सावधानी: क्रोध और अहंकार से बचें। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर

धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ संकेत: आर्थिक मजबूती और करियर ग्रोथ।  सावधानी: कोई विशेष नहीं, अवसरों का लाभ उठायें। उपाय: भगवान शिव की पूजा कर शिव चालीसा पढ़ें।

कुंभ

सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य और धन दोनों को लेकर सावधानी रखें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। किसी को उधार देने से बचें। शुभ संकेत: परिवार का सहयोग मिलेगा। सावधानी: सेहत और आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। उपाय: गुड़-चना चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन

यह सप्ताह सबसे शुभ रहने वाला है। करियर, शिक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी और व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शुभ संकेत: बड़ी सफलता, सम्मान और आर्थिक लाभ सावधानी: अवसरों का पूरा लाभ उठायें। उपाय: हनुमान जी की पूजा कर सुंदरकांड का पाठ करें।

इस सप्ताह की लकी राशियां

  •  मेष – करियर और धन लाभ।
  • सिंह – संपत्ति और सफलता।
  • वृश्चिक – नौकरी, आय और सम्मान।
  • मकर – प्रमोशन और आर्थिक मजबूती।
  • मीन – शिक्षा, करियर और हर क्षेत्र में शुभ परिणाम।

इसे भी पढ़ें : जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

इसे भी पढ़ें : इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

इसे भी पढ़ें : लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : CM के दौरे में पुलिस की ‘हवाई चप्पल’ ने चुरा ली सुर्खियां, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...