spot_img
spot_img

जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटी..फिर खुला भयानक राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : घर की बेटी का अंतिम संस्कार कर उसकी यादों में खो जाने वाले परिवार को तब जोर का झटका धीरे से लगा जब बेटी जिंदा घर लौट आई। पूरा परिवार सकते में आ गया, पर इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया। बेटी के जिंदा लौट आने की बात पुलिस तक पहुंच गई। तब पुलिस ने सोचा आखिर नदी में मिली लड़की की लाश किसकी थी? पलामू SP रीष्मा रमेशन ने इसे गंभीरता से लिया और सच सामने आ गया। खुलासा हुआ कि ऑनर किलिंग की शिकार लड़की की डेड बॉडी मिली थी। पुलिस ने शक के आधार पर पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक नाबालिग लड़की के दो भाईयों को उठाया। दोनों भाई पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिये। पुलिस को बताया गया कि उसकी बहन एक लड़के से प्यार करती थी। इसी साल बहन उस लड़के के साथ भाग गई। पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। लड़की अपने घर जाने को राजी नहीं थी, तब उसे 5 मई को एक शेल्टर होम में रखा गया था। 15 मई को लड़की का परिवार उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की के दो भाइयों ने बहन की हत्या कर उसकी लाश गढ़वा के भंडरिया में एक नदी में फेंक दी। नदी से लाश मिलने के बाद भंडारिया के एक परिवार ने मिली लाश पर दावा करते हुये उसे अपनी बेटी बताया। तब पुलिस ने शव को भंडारिया के परिवार को सौंप दिया। परिवार ने इस लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में बेटी के जिंदा लौट जाने के बाद यह सनसनीखेज खबर सामने आई। अनुसंधान कार्य प्रभावित न हो जाये, इसे लेकर अबतक पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...