spot_img

माली हालत बिगड़ी, चालकों ने किया अफसरों का पुतला दहन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया रूट पर मनमानी तरीके से सिटी राइट बस के चलाने से खफा टेम्पो चालकों ने आज रांची नगर निगम के बाहर अधिकारियों का पुतला दहन किया। झारखंड प्रदेश डीजल आॉटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी के नेतृत्व में नगर आयुक्त शशि रंजन और सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम पहले से तय था। दिनेश सोनी ने बताया कि जरूरत से ज्यादा हटिया रूट पर सिटी राइट बस चलाई जा रही है, जिसके कारण टेम्पो चालकों की माली हालत खराब हो गई है। रोजी रोटी पर आफत आ गई। बैंकों का किस्त तक नहीं दे पा रहे हैं। इस मसले पर रांची नगर निगम के अधिकारियों का कई बार ध्यान दिलाया गया, पर बातें आई गई हो गई।

बीते 1 अगस्त को टेम्पो का परिचालन बंद किया गया था। 16 अगस्त को चांदनी चौक हटिया के पास रोड जाम किया गया था। तब मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ के प्रतिनिधि ने भरोसा दिलाया था कि एक हफ्ते के अंदर उनकी मांगों को सुना जायेगा। हफ्ता बीत गया, पर नतीजा सिफर रहा। मजबूर होकर आज निगम के अधिकारियों का पुतला दहन किया गया।

ये रहे मौजूद

मौके पर दिनेश सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सिंह, महासचिव रामाशंकर सिंह, सीएनजी एपीजी आॉटो चालक महासंघ के प्रदेश सचिव तबरेज अहमद, रंजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, भोला सिंह, मो. जुम्मन, बृजेश कुमार सिंह, गोलू शर्मा, केदार कुमार, विकास साहू, मुंशी कुमार, मनीष कुमार, दीपू कुमार, विकास कुमार, राकेश चौधरी, तस्लीम शाह, पवन कुमार, महेंन्द्र कुमार, मोहन कुमार, बिहारी कुमारी, राकेश कुमार, सूरज कुमार, मकड़ी राजू, रोहित सोनी, ओम प्रकाश साहू सहित कई अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” नारा चीखने वाली मां का कहर देख रिनपास पहुंच गया बेटा… देखें

इसे भी पढ़ें : बेटी की शादी की खातिर बना रखे गहने की चोरी, रो रहा है एजाज अहमद का परिवार…

इसे भी पढ़ें : माफियाओं का खूंटा उखाड़ने को तैयार हजारीबाग पुलिस… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख

इसे भी पढ़ें : सदन में स्पीकर ने विपक्ष को पूरे दिन के लिए किया बाहर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ‘घरे छुट्टी लेके औरी कुछ दिन रही ए बलम जी’… तीज पर वायरल हुआ नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खूंटी पुलिस के हाथ लगे PLFI सुप्रीमो के दो ‘खास’… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...