Kohramlive : दिल्ली में विशेष सत्र का आज दूसरा दिन था। विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही BJP विधायकों ने ध्यानाकर्षण पर चर्चा की मांग की। जिसे लेकर डिप्टी स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष रमेश बिधूड़ी के बीच बहस हो गई। इसपर डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला ने कहा कि आप मुझे मत बताइए की सदन को कैसे चलाया जाए। नोंक-झोंक के बाद स्पीकर ने ध्यानाकर्षण पर चर्चा की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्षी विधायक नारेबाजी और हंगामा करने लगे। जिस पर स्पीकर ने पूरे दिन के लिए विपक्ष को सदन से बाहर कर दिया।
पूरे दिन के लिए सभी BJP विधायक को मार्शल आउट कर दिया गया है। इस दौरान विधायकों ने नारेबाजी जारी रखी। BJP क्लासरूम बनाने के मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा की मांग कर रही थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में कहा कि बड़े दुख की बात है कि विपक्ष का रवैया ठीक नहीं। ये लोग किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहते। इन्होंने आप विधायकों को खरीदने के लिए 20-20 करोड़ का ऑफर दिया। लेकिन दिल्ली में इनका ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। BJP विधायक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और क्लासरूम निर्माण पर सीवीसी रिपोर्ट, आबकारी नीति 2021-22 सहित विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की मांग कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, बनाएंगे अपना नया दल
इसे भी पढ़ें : गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…
इसे भी पढ़ें : Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज















