Ranchi (Pawan Thakur/Nandani Singh) : एक एकड़ 44 डिसमिल जमीन पर दावेदारी को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। कभी भी यह जमीन जी का जंजाल बन सकती है। यह जमीन राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में है। वर्षों से इस जमीन पर खेती-बारी कर रहे अजय खलखो और सन्नी आकाश खलखो का दावा है कि यह जमीन उनके पुरखों की है। पहले इस जमीन पर उनके परदादा, फिर बाबा और अब वे लोग खेती-बारी कर रहे हैं। अजय का कहना है कि उनके बड़े भाई की मौत हो जाने के बाद वह कमजोर हो गया। इस बीच कुछ जमीन माफिया की नजर इस जमीन पर गड़ गई। तीन दिन पहले बड़ी-बड़ी गाड़ियों में कई अंजान चेहरे उनकी जमीन पर आकर काम करने लगे। मना करने पर उन्हें डरा-धमका कर भगा दिया गया। तब से लगातार कई जमीन दलाल, गुंडा-बदमाशों का उनकी जमीन पर आना-जाना लगा हुआ है। उनकी जान खतरे में है।
वह इंसाफ की चाह में नामकुम थाना गये। पर वहां उन्हें दिनभर बैठाकर रखा गया। उनकी एक नहीं सुनी गई। उल्टे एक एएसआई उनलोगों के प्रति ढल गये हैं। उन्हें बोलते हैं… गरीब आदमी हो, केस लड़ने सकोगे। इन सब लफड़ा से दूर हो जाओ। इसके बाद अजय और सन्नी रांची प्रक्षेत्र के DIG अनीश गुप्ता से जाकर मिले। उन्हें अपना सारा दुखड़ा बताया। वहीं लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई। DIG के आदेश पर विवादास्पद जमीन पर हो रहे काम को रुकवा दिया गया है। वहीं इस जमीन विवाद के मामले को देख रहे एएसआई राजेश कुमार का कहना है कि विवादास्पद जमीन भुइहरी है। इसकी खरीद बिक्री नहीं हो सकती। गुजरे 25 साल से इस जमीन पर विवाद है। अब तक कोई डिसिजन सामने नहीं आया है। पुलिस अपने स्तर से आगे की कार्रवाई के लिए SDO कोर्ट को लिखेगी। सुनें क्या बोले अजय और सन्नी…
इसे भी पढ़ें : ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : रसूखदार प्रेम प्रकाश को ED ने दबोचा… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में सरकारी नौकरी करना है, तो आज से 23 सितंबर तक है मौका… देखें
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो










