Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित राजकुमार यादव हत्याकांड में पुलिस ने अब दो महिलाओं सोनी देवी एवं यशोदा देवी उर्फ गीता देवी को अरेस्ट किया है। चितरपुर गांव में रहनेवाली इन दोनों महिलाओं को आज जेल भेज दिया गया। विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या के मामले में उक्त दोनों महिलायें फरार थी। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पिछले दिनों पूरे कोडरमा जिले को झकझोर कर रख दिया था। जमीन विवाद से शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया और एक परिवार की दुनिया उजड़ गई।
3 जून की रात खून से लाल हो गया था गांव
यह दिल दहला देने वाली घटना 3 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई थी। खबर है कि जमीन विवाद को लेकर पहले से तनाव चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से राजकुमार यादव पर हमला कर दिया। हमले में फरसा और कुदाल जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। गंभीर चोटों के कारण राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड की सबसे मार्मिक तस्वीर यह रही कि जब राजकुमार यादव पर हमला हो रहा था, तब उन्हें बचाने पहुंचे उनके पिता दशरथ यादव, मां और बेटी भी हमले की चपेट में आ गये। तीनों गंभीर रूप से घायल हुये थे और उनका इलाज कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया था।
इसे भी पढ़ें : बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…
इसे भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश बनी काल, पत्नी की मौ’त, पति घायल…
इसे भी पढ़ें : पलामू में बुजुर्ग की ह’त्या से सनसनी…
इसे भी पढ़ें : रांची में फा’यरिंग…
इसे भी पढ़ें : पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने गया था पति, लौटते वक्त पत्नी के सामने मा’र डाला…









