spot_img

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना का बिल पास करने के बदले रिश्वत मांग रहे एक जूनियर इंजीनियर (JE) को ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) दुमका की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सरकारी क्वार्टर में जैसे ही रिश्वत की रकम हाथ में पहुंची, ACB की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार JE की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो करौं प्रखंड कार्यालय में मनरेगा विभाग में पदस्थापित हैं। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम उन्हें अपने साथ दुमका ले गई।

7 हजार की मांगे थे

करौं प्रखंड की डिंडाकोली पंचायत के लकरछरा गांव निवासी लाभुक भीम राणा की TCB (ट्रेंच कम बंडिंग) योजना स्वीकृत हुई थी। योजना का सरकारी बिल तैयार करने और भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिये JE संतोष कुमार लगातार लाभुक पर रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि इंजीनियर ने इस काम के बदले 7 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित लाभुक ने बताया कि मजबूरी में वह पहले ही 2 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन बाकी 5 हजार रुपये की मांग लगातार की जा रही थी। रिश्वत की मांग से परेशान भीम राणा ने करीब दो सप्ताह पहले दुमका स्थित ACB कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाये जाने पर टीम ने ट्रैप की पूरी योजना तैयार की।

सरकारी क्वार्टर में बिछा जाल, और फंस गया JE

बुधवार को JE संतोष कुमार ने लाभुक को पैसे लेकर अपने सरकारी आवास पर बुलाया। जैसे ही इसकी सूचना ACB को मिली, दुमका से करीब 20 सदस्यीय टीम सादे कपड़ों में करौं पहुंच गई। ACB अधिकारियों ने लाभुक को विशेष केमिकल लगे 5 हजार रुपये दिये और पूरी प्रक्रिया की निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही लाभुक ने JE को रुपये थमाये, पहले से घात लगाये बैठी ACB टीम कमरे में दाखिल हुई और संतोष कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB अधिकारियों ने नियमानुसार आरोपी के हाथ धुलवाये। जैसे ही केमिकल युक्त पानी में उसके हाथ धुलाये गये, पानी का रंग लाल हो गया। यह संकेत था कि आरोपी ने वही नोट छुये थे जिन पर विशेष रासायनिक पाउडर लगाया गया था। ACB अधिकारियों के अनुसार यह रिश्वत लेने का महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश बनी काल, पत्नी की मौ’त, पति घायल…

इसे भी पढ़ें : पलामू में बुजुर्ग की ह’त्या से सनसनी…

इसे भी पढ़ें : रांची में फा’यरिंग…

इसे भी पढ़ें : पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने गया था पति, लौटते वक्त पत्नी के सामने मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

मूसलाधार बारिश बनी काल, पत्नी की मौ’त, पति घायल…

Ranchi, Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : मूसलाधार बारिश के दरम्यान बुधवार...

पलामू में बुजुर्ग की ह’त्या से सनसनी…

Palamu : पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के एक...

रांची में फा’यरिंग…

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद...