Ormanjhi : पाई-पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिये बना कर रखे गये जेवर के चोरी हो जाने के बाद घऱ के लोगों की हालत खराब है। विवाहिता बड़ी बेटी के भी सारे गहने जेवरात उसके मायके में ही रखे थे। चोरों ने सारे जेवर और 25 हजार चुरा ले गये। घर के जिस रूम के अलमीरा से जेवरात की चोरी हुई, उस रूम में एजाज अहमद की पत्नी और बेटी सोई हुई थी। मां बेटी को भनक तक नहीं लगी, कब चोर आया और कब अलमीरा से जेवर और पैसे लेकर चला गया। एजाज अहमद का घर राजधानी रांची के नेवरी गांव मेसरा में है। एजाज अहमद ने बताया कि बीते दिन अपने एक रिश्तेदार के यहां दावत पर गये थे। वहां से रात में 11.30 बजे लौटे। इसके बाद सोने चले गये।
सुबह घर में चोरी हो जाने का पता चला। अलमीरा में रखे पासबुक फेंका देखा। अलमीरा खोलकर देखा गया तो पाया गया कि उसमें रखे सारे गहने जेवरात गायब है। मजदूरों को पेमेंट करने के लिये रखे 25 हजार रुपये भी नहीं था। एजाज अहमद के घर चोरी हो जाने की फैली खबर के बाद आसपास से जुटे लोगों ने इस बात पर दुख जताया कि बेटी की शादी के लिये रखे गये गहने को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। एजाज अहमद ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी शादी के बाद अपने सारे गहने मायके में ही ऱखी थी। वहीं छोटी बेटी की शादी के लिये गहने बना रखे थे। करीब 3 लाख से ज्यादा के जेवर चुरा ली गई। मौके पर पहुंची ओरमांझी पुलिस चोर को खोज निकालने में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। लोगों का कहना था कि इलाके में चोरी और सेंधमारी की वारदातों में इजाफा हुआ है।
इसे भी पढ़ें : माफियाओं का खूंटा उखाड़ने को तैयार हजारीबाग पुलिस… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख
इसे भी पढ़ें : सदन में स्पीकर ने विपक्ष को पूरे दिन के लिए किया बाहर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ‘घरे छुट्टी लेके औरी कुछ दिन रही ए बलम जी’… तीज पर वायरल हुआ नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खूंटी पुलिस के हाथ लगे PLFI सुप्रीमो के दो ‘खास’… देखें








