spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” नारा चीखने वाली मां का कहर देख रिनपास पहुंच गया बेटा… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : घरेलू नौकरानी पर अपनी मां का कहर और जुल्मों सितम देख बेटा से नहीं रहा गया। बेटे ने अपने दोस्त विवेक आनंद बास्के को सबकुछ बताया। यातना की दास्तां सुन विवेक का भी कलेजा फट गया। सहसा उसे यकीन नहीं हुआ, पर जब उसने खुद भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के घर में झांका तो नौकरानी का हाल देख वह भी रो पड़ा। यह बात जिला प्रशासन के आला अधिकारियों तक गई। पुलिस को बताया गया कि 29 साल की एक गरीब लाचार और बेवश युवती को बंधक बना कर रखा गया है। गुजरे 8 साल से उसपर सितम ढाया जा रहा है। उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता। रॉड से मारकर दांत तोड़ दिये गये। जीभ से गंदा फर्श साफ करवाया जाता था। मारकर ऐसी हालत बना दी गई कि सुनीता घिसटकर चलती है। सुनीता की दारूण गाथा सुन और देख पुलिस के मुख से भी यही निकला… ऐसा जुल्म पहले कभी नहीं देखा।

भाजपा नेत्री सीमा पात्रा एक रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में चीखने वाली सीमा पात्रा को पार्टी से निकाल दिया गया है। सीमा पात्रा की अमानवीय करतूत पर गर्वनर रमेस बैस ने गंभीर चिंता जताते हुए पूछा है कि अबतक दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है। गर्वनर के गंभीर होते ही रांची पुलिस हरकत में आ गई। पीड़िता का आज धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान कलमबंद कराया गया। वहीं अरगोड़ा थाने में FIR पहले से दर्ज है। हटिया के DSP राजा मित्रा को अनुसंधानकर्त्ता बनाया गया है। सबसे चौंकाने वाली यह बातें सामने आई है कि अपनी मां सीमा पात्रा के पाप को सामने लाने वाले बेटे को रिनपास में भर्ती करा दिया गया है। पीड़िता सुनीता की सुरक्षा में दो महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है। वह गुमला की रहनेवाली है।

पीड़िता सुनीता ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि गुजरे 8 साल से उसे सताया, रूलाया और टार्चर किया जा रहा है। उसे घर में बंधक बना कर रखा गया था। सालों से उसने धूप नहीं देखा। वह काम छोड़ना चाहती थी, पर उसे जाने नहीं दिया जाता था। जब कभी घर जाने की बात करती तो बेरहम सीमा पात्रा उसे मारा पीटा करती थी। गरम तवे से दागा जाता था। मारकर नाक मुंह का नक्शा तक बिगाड़ दी। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था। सीमा पात्रा राजधानी रांची के सबसे पॉश इलाका अशोक नगर में रहती है। सीमा के पति महेश्वर पात्रा राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव रहे हैं। वह विकास आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं।

 

इसे भी पढ़ें : माफियाओं का खूंटा उखाड़ने को तैयार हजारीबाग पुलिस… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख

इसे भी पढ़ें : सदन में स्पीकर ने विपक्ष को पूरे दिन के लिए किया बाहर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ‘घरे छुट्टी लेके औरी कुछ दिन रही ए बलम जी’… तीज पर वायरल हुआ नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खूंटी पुलिस के हाथ लगे PLFI सुप्रीमो के दो ‘खास’… देखें

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...