spot_img

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम के बदलते मिजाज इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब झारखंड की चौखट तक पहुंच चुका है। रांची के मौसम केंद्र, के ताजा आकलन के अनुसार राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिये अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। यदि मौसम की चाल इसी तरह बनी रही तो अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून झारखंड के कई हिस्सों में प्रवेश कर सकता है।

इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आज रांची समेत मध्य झारखंड के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम केंद्र ने रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद में तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है।

12 जून को भारी बारिश का अलर्ट

12 जून को मौसम और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद और बोकारो में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा। इधर, गुजरे 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार दुमका में सर्वाधिक 37.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, गोड्डा, महगामा, महरो और बोआरीजोर समेत कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लातेहार सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मानसून की दस्तक की खबर से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की खेती और खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे किसान अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यदि अगले कुछ दिनों में मानसून सक्रिय होता है तो कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

इसे भी पढ़ें : शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

इसे भी पढ़ें : MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

इसे भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश बनी काल, पत्नी की मौ’त, पति घायल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...

मूसलाधार बारिश बनी काल, पत्नी की मौ’त, पति घायल…

Ranchi, Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : मूसलाधार बारिश के दरम्यान बुधवार...