Bihar : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में परिवार के चार लोगों को गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुये उसे पटना रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। यह दुस्साहसिक वारदात बीती देर रात मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर में हुई। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया।
घटना के बारे में जो बातें सामने आयी उसके मुताबिक बीती रात 55 साल के हेमा ठाकुर का पूरा परिवार खाने के बाद सोने चला गया था। जिसके बाद देर रात बाइक सवार अपराधी उनके घर में घुसे। बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में हेमा ठाकुर, उनकी पत्नी मोती देवी और बेटे अंकित और अमन को गोलियां लगी है। मौके पर चीख-पुकार मच गई। गोलियों की आवाज पर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक सभी बदमाश भाग चुके थे। सभी लोग लहूलुहान हालत में वहां पड़े थे। मौके से पुलिस को आधा दर्जन से ज्यादा खोखे मिले है। घटना के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। प्रथम दृष्ट्या अनुसंधान में पता चला है कि आपसी विवाद के चक्कर में घटना को अंजाम दिया गया है।
जजुआर ओ0पी0 (कटरा थाना) अंतर्गत घटित घटना के संदर्भ में श्री राकेश कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर का बयान:- #BiharPolice#janpolice#Muzaffarpurpolice#bihar_police_for_your_help pic.twitter.com/IaB8wViwRw
— Muzaffarpur Police (@MuzaffarpurPol3) October 26, 2023
इसे भी पढ़ें : 10 नवम्बर को धनतेरस, दिवाली कब… जानें
इसे भी पढ़ें : कनाडा के लिये वीजा सेवा शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में बेहतरीन से बेहतरीन दुर्गा पूजा पंडाल… देखें LIVE
इसे भी पढ़ें : दो भाईयों के झगड़े में मासूम बेटी की जान चली गई…
इसे भी पढ़ें : 6 बच्चों के बाप को मारा इतना छुरा कि…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट पर मची चीख चित्कार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ‘अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बन गया काल, कुसुम फंदे पर लटकी मिली’… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘प्रणाम भईया’ नहीं बोलने पर मार दी थी गोली, पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बॉडीगार्ड को लगी गोली, जितनी जुबां, उतनी बातें… जानें
इसे भी पढ़ें : भाभी से नाजायज रिश्ता, कांटा बने भाई का कर दिया काम तमाम… जानें
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो















