spot_img

जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट पर मची चीख चित्कार… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन जुलूस के दरम्यान करीब डेढ़ दर्जन लोग एक ट्रक की चपेट में आ गये। बेतरह जख्मी लोगों को टीएमएच में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जुगसलाई नया बाजार समिति के लोग उस ट्रक पर मूर्ती लोड कर विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इस हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिया है।

पुलिस के अनुसार बेलिबोधनवाला घाट पर अलग-अलग पूजा समिति के काफी लोग मौजूद थे। सभी अपनी समिति की ओर से मूर्ती विसर्जन के लिए आये थे। जुगसलाई नया बाजार समिति के लोग भी मूर्ती वसर्जन करने एक ट्रक लेकर पहुंचे थे। अचानक ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और वह पीछे की ओर ढुलकने लगा। जबतक लोग कुछ समझ पाते, तबतक ट्रक ने करीब 18 लोगों को रौंद डाला। वहीं, ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हासदे के बाद पूरा इलाका चीख-चित्कार से गूंज उठा। कुछ लोग ट्रक के नीचे फंसे रह गये। काफी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को निकाला जा सका। जख्मी लोगों में 4 लोग ढाक बजाने वाले थे।

हादसे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वह घायलों का हालचाल जानने टीएमएच अस्पताल भी पहुंचे। इस अप्रिय घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने भी दुख जताया है।

इसे भी पढ़ें : बाल-बाल बचे लातेहार BDO…

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर देवघर में मची चीख-पुकार, पूरा परिवार खत्म…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...