Bihar : DSP के बॉडीगार्ड दीपक कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके सिर में लगी। लगभग 39 साल का दीपक 2007 बैच का सिपाही था, वह BMP 06 में बहाल हुआ था। साल 2011 में BMP 07 में नियुक्त हुआ। गुजरे दो साल से वह बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत था। दीपक की दो नाबालिग बेटियां है। 5 साल का एक बेटा भी है। उसकी पत्नी हालत बहुत खराब है। रोती-बिलखती पत्नी बहुत कुछ कह गई। दीपक भागलपुर के नवगछिया साधुपुर का रहने वाला था। दीपक की मौत की मिली खबर के बाद उसके घरवाले कटिहार पहुंच गये। वहीं, BSAP-7 और जिला पुलिस के कई छोटे-बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि ड्यूटी जाने से पहले दीपक पिस्टल में गोली लोड कर रहा था, तभी मिस हैंडलिंग के कारण गोली चली। जख्मी दीपक को कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया था। वहीं पत्नी ने मीडिया को बताया कि उनके पति दुर्गा पूजा में अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर जाना चाहता थे। लेकिन, छुट्टी नहीं मिलने से नवमी के दिन पत्नी और बच्चों को घर भेज दिया था। कल रात मनहूस खबर आ गई। वहीं दीपक के पिता जगदंबी प्रसाद सिंह ने मीडिया से कहा कि ड्यूटी के दौरान ही उसने चोरी करते कुछ लोगों को पकड़ा था, जिससे चोरों के साथ उसका विवाद हुआ था।
इसे भी पढ़ें : दो भाईयों के झगड़े में मासूम बेटी की जान चली गई…
इसे भी पढ़ें : 6 बच्चों के बाप को मारा इतना छुरा कि…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट पर मची चीख चित्कार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ICC WORLD CUP 2023 : नीदरलैंड को मिला टफ टारगेट…
इसे भी पढ़ें : बाल-बाल बचे लातेहार BDO…
इसे भी पढ़ें : NCERT की किताबों मे होने वाला है बड़ा बदलाव… जानें क्या






