spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिये और उनकी जायज मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार कर उचित कार्रवाई करनी चाहिये। रघुवर दास ने छात्रों को संबोधित करते हुये विधानसभा मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस तरह छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज किया गया, वह निंदनीय है। उनके मुताबिक, छात्र शांतिपूर्ण और अनुशासन के साथ मार्च कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड बनने के बाद पहली बार ऐसा विधानसभा मार्च देखने को मिला, जो सफल रहा।

‘मांगें नहीं मानीं तो एक सप्ताह बाद अनशन’

रघुवर दास ने सरकार को आंदोलन को लेकर चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया, तो एक सप्ताह बाद बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर वे अनशन करेंगे। उनका कहना था कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को टालने के बजाय सरकार को गंभीरता से समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिये। छात्रों से मुलाकात के बाद रघुवर दास ने कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, लेकिन विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों की हुई पिटाई की निंदा तक नहीं करते। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छात्र अपने अधिकार और भविष्य को लेकर सड़क पर हैं, तब सरकार और उसके सहयोगी दलों की संवेदनशीलता आखिर कहां है?

इसे भी पढ़ें :

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...

छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस के चार मंत्री ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में छात्रों का आंदोलन के बहाने...

इस राज्य में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध…

Kohramlive : कर्नाटक में अब गुटखे की पुड़िया और पान...

अब जेल में कटेगी इस गुनहगार की पूरी जिंदगी…

Bihar : एक साथ जीने मरने की कसमें खाकर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: