Ranchi : एक बाइक से घर पहुंचे दो शातिर ठग विवाहिता शिखा बासु सिन्हा की कीमती सोने के जेवर लेकर फरार हो गये। सोने के जेवर को चकाचक चमकाने की बात बोल शिखा से सारे गहने हासिल कर लिये और फिर शिखा को चकमा देकर दूसरा पैकेट थमा ठग खुद गहने वाले पैकेट लेकर निकल गये। शिखा को जब शक हुआ तो उन्होंने पैकेट खोला तो देखा उसमें प्लास्टिक की चुड़ियां और कुछ अन्य सस्ते सामान मिले। यह देख शिखा बासु के होश उड़ गये। वह भागी-भाग सदर थाना पहुंची और पुलिस को सबकुछ बताया। वहीं, घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज में पूरी घटनाक्रम कैद हो गई। शिखा बासु सिन्हा रांची के सदर थाना क्षेत्र के हैदरगली रोड में रहती है।
दुखी शिखा बासु ने बताया कि यह घटना बीते 8 अगस्त की है। दिन के 1 बजे के करीब एक बाइक पर सवार दो लोग उनके घर पहुंचे। दोनों ने सोने-चांदी के जेवर को पूरा चमका देने की गारंटी दिये। शिखा उनके झांसे में आ गई। शिखा ने शुरू में चांदी के बने एक सिंदूर डिब्बा चमकाने को दिया। शिखा का कहना है कि वाकई में सिंदूर का डिब्बा को चकाचक चमका दिया। ये दिखा उसका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद शिखा उन्हें अपना सोने का एक चेन, तीन अंगूठी और बाला दिये। तब शिखा को गरम पानी लाने को कहा गया। इसी बीच मौका पाकर ठगों ने सोने के जेवर के पैकेट बदल दिये। जेवर चमका देने की बात कहकर शिखा से कहा गया कि वह इस पैकेट को थोड़ी देर बाद खोले। इस बीच दोनों ठग वहां से भाग निकले। बाद में शिखा ने जब पैकेट खोले तो उसके होश उड़ गये। इस संबंध में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। अबतक ठगों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है।
चमकाने के नाम पर सोने के कीमती गहने लेकर रफू-चक्कर… देखें CCTV फुटेज #RanchiCrime #RanchiNews #GoldJewelleryFraud #ThugGang #SadarPolice #BreakingNews pic.twitter.com/Fxa5XgbX9X
— KohramLive (@KohramLive) August 12, 2026















