Ranchi : “सर-सर, मुझे भोमा और नरेश को गोली मार दी गई है। जल्दी आइये हालत खराब है। बचा लीजिए मुझे।” गोलियों की बौछार में लहूलुहान हुये दीपक सिंह ने गोली लगने के बाद सबसे पहले फोन एक पुलिस ऑफिसर को किया और उक्त बातें कही। यह पुलिस ऑफिसर पहले इटकी में ही थानेदार हुआ करते थे। जिस कारण उनका नंबर दीपक सिंह के मोबाइल में था। घबराए दीपक की आवाज सुन इस पुलिस ऑफिसर ने तुरंत इटकी के एक पत्रकार को फोन कर बताया कि यह मैसेज इटकी थानेदार तक पहुंचा दीजिए उनका नंबर फिलहाल मेरे पास नहीं है। लेकिन इटकी थानेदार को घटना की जानकारी मिल चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान दीपक सिंह, भोमा सिंह एवं नरेश महतो को रांची के जसलोक अस्पताल में एडमिट कराया।
रांची के इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव में रहने वाले दबंग दीपक सिंह, भोमा सिंह और नरेश गड़गांव चौक के पास रंजीत होटल के बाहर बैठे हुये थे। तभी शाम सात बजे के करीब अलग-अलग तीन बाइक पर सवार 6 अपराधी वहां पहुंचे। इसके बाद दीपक, भोमा और नरेश को टारगेट कर गोलियों की बौछार कर दी। अंधाधुंध फायरिंग के बाद स्थानीय कुछ लोग अपराधियों की तरफ लपके, पर सभी शूटर भाग निकले। वारदात के बाद मौके पर जुटे लोगों में कानाफुसी शुरू हो गई। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें सामने आ रही थी। गोली किसने और क्यों मारी गई, इसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पाई है। बेड़ो DSP सहित कई थानों की पुलिस जांच में जुटी है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में तहलका मच गया। खौफजदा कुछ लोगों ने कहा कि इटकी में गुंडों-बदमाशों में अब कोई डर-भय नहीं रह गया। खौफ में इलाके के धड़ाधड़ हाट, बाजार और दुकानें बंद होने लगी। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :पंच के मा*रे जाने के बाद सहरसा में बवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने तीन युवकों को मा*री गोली, मचा तहलका… जानें
इसे भी पढ़ें :घर में खोल रखी थी नकली शराब की फैक्ट्री, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :लोगों को हाईटेक मेडिकल फैसिलिटी मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम
इसे भी पढ़ें :झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :“Tiger 3” के पहले सॉन्ग की पहली झलक…देखें






