Kohramlive : भारत ने कनाडा में कुछ श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने जा रहा है। यह आदेश कल यानी 26 अक्तूबर 2023 से प्रभावी होगा। जिन श्रेणियों के लिए सेवाएं बहाल की गई हैं, उनमें प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा शामिल हैं। भारतीय उच्चायोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। यहां याद दिला दें कि बीते 21 सितम्बर को कनाडा में भारत के लिये वीजा सेवायें मुहैया कराने वाली एजेंसी BLS इंटरनेशनल की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि ऑपरेशन कारणों से तत्काल प्रभाव से कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।
इससे पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खुरेंच आई थी। रिश्ते अब भी बहुत बढ़िया नहीं है। पहले कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई। इसके बाद भारत ने खालिस्तान समर्थकों के खतरे के मद्देनजर भारतीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की थी।
इसे भी पढ़ें : दो भाईयों के झगड़े में मासूम बेटी की जान चली गई…
इसे भी पढ़ें : 6 बच्चों के बाप को मारा इतना छुरा कि…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट पर मची चीख चित्कार… जानें क्यों












