spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बन गया काल, कुसुम फंदे पर लटकी मिली’… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Nalanda : करीब 7 साल पहले ब्याही गई कुसुम देवी की डेड बॉडी उसके ससुराल में ही फंदे पर लटकी हालत में मिली। दो बेटियां और एक बेटा की मां कुसुम के मरने की मिली खबर पर उसके मायके के लोग नालंदा के बीघा गांव पहुंचे। यह गांव मानपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। मायके वालों का इल्जाम है कि कुसुम छह माह की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने उसका  अल्ट्रासाउंड कराया होगा, उसमें गर्भ में बेटी पलने का पता चला होगा तो उसकी हत्या कर दी गई। वहीं लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि यह सुसाइड केस लगे। मृतिका की बहन मालती का इल्जाम है कि दो बेटियां होने के बाद कुसूम को बहुत सताया, रूलाया और टार्चर किया जाता था। उसे खूब ताना भी मारा जाता था। गुजरे दो साल से उसे मायके भी नहीं आने दिया गया था। एक बेटा बोल-सुन नहीं सकता है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर झूलती लाश को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। यह वारदात नालांदा के मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव में हुई।

घटना के संबंध में बताया गया कि करीब 7 साल पहले कुसूम की शादी उदित चौहान से हुई थी। कुसुम का मायके नालंदा के ही बेलदारी गांव में है, वहीं उदित का घर मानपुर थाना क्षेत्र के बीघा गांव में है। उदित एक दुकान में काम करता है। शादी के वक्त दहेज संबंधी सारे रस्में की अदायगी की गई थी। शादी के कुछ साल सबकुछ ठीक-ठाक रहा। दो बेटियां की जन्म लेते ही उसे सताने का दौर शुरू हो गया। उसकी एक बेटी की उम्र 6 और दूसरी की 4 साल है। बेटा ढाई साल का है। बच्चों को फरार ससुराल वाले अपने साथ लेते गये हैं। वहीं पुलिस ने मीडिया को बताया कि पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तस्वीर सामने आयेगी।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...