spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : “ए राजा, तुम कहां हो। कहां जाकर छुप गये हो। तेरी मां तुझे पुकार रही है। चले आओ… कलेजा फटा जा रहा है। तनिक सोचा भी नहीं कि तेरे बिना एक पल भी गंवारा नहीं… सुन लो मेरी पुकार… जहां कहीं भी हो लौट आओ।” लोटवा डैम के किनारे एक मां की दारुण पुकार सुन लोगों का कलेजा दहल गया। वह डैम में डूबे अपने बेटे को पुकार रही थी। बावरी की तरह वह डैम के कभी इस ओर तो कभी उस ओर दौड़ती रही। वह घंटों वहां चीखती पुकारती रही, लेकिन उसका बेटा नहीं आया। यह कारुणिक दृश्य हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क के पास लोटवा डैम का है। इस मां का लाल अपने 6 सहपाठियों के साथ डैम में डूब गया। इस अभागिन मां की पुकार डैम के पानी की तेज धार के शोर में जरूर दब गया। पर पूरा गांव दहल गया। जैसे-जैसे खबर फैली बाकी बच्चों की मां-बहन और नाते-रिश्तेदार नंगे पांव डैम की ओर भागे। यह सातों स्कूली बच्चे हजारीबाग के माउंट एग्मोउंट स्कूल के 12वीं के स्टूडेंट हैं।

2 बाइक और एक स्कूटी पर आये थे बच्चे

मौके पर मौजूद मुखिया मीडिया को बताते हैं कि यह सातों स्कूली बच्चे 2 बाइक और 1 स्कूटी पर आए थे। सबसे पहले एक दुकान के पास रुके और वहां से कुछ खाने-पीने का सामान लिया। इसके बाद सभी डैम के किनारे चले गये। सबसे पहले 2 बच्चों ने नहाने का मन बनाया। फिर बाकी सबका मूड बदल गया। सभी स्कूल ड्रेस में थे, सभी अपना यूनिफॉर्म, बस्ता और जूता बाहर छोड़ डैम में उतर गये। धीरे-धीरे सब गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। उनके बचाव-बचाव का शोर भी कहीं दब कर रह गया। तभी उसी राह से गुजर रहा एक शख्स यह सीन देख घबरा गया, अकबका गया। पर उसने हौंसला नहीं खोया। उसने डैम में छलांग लगा किसी तरह एक बच्चे को बचा निकाल लिया। इस बच्चे का नाम शानू कुमार है। चीख पुकार पर सैकड़ों लोग डैम किनारे पहुंच गये। मौके पस पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को खोजना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने 6 डेड बॉडी बाहर निकाली। इनकी पहचान प्रवीण यादव, शिवसागर, मयंक सिंह, रजनीश पांडे, सुमीत कुमार के रूप में हुई। सभी अलग-अलग गांव के हैं। गांव के लोग बेहद दुखी है।

सीएम ने जताया दुख

इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने सोशल मीडिया X पर उन्होंने लिखा कि हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

इसे भी पढ़ें : गलत इरादे से झारखंड में ली एंट्री, धराये तब खुला राज… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...