spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘प्रणाम भईया’ नहीं बोलने पर मार दी थी गोली, पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur) : शौकिया गुंडा बिट्टू पांडेय उर्फ सुजित उपाध्याय और उसके दो साथियों की पुलिस ने आज सारी हेकड़ी निकाल दी। गुंडा बनने की चाह रखने वाले बिट्टू पांडेय और उसके दो गुर्गे अतुल चंद्र और विवेक को भी धर लिया। तीनों के कमर में रस्सा बांध उन्हें बीच रोड में पैदल घूमाया। ऐसा कर पुलिस ने खूब वाहवाही बटोरी। वहीं कल तक गुंडई करने में मशगूल बिट्टू पांडेय पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा। इल्जाम है कि बीते 26 सितम्बर को बिट्टू पांडेय अपने कुछ गुर्गों के साथ एक खंडहरनुमा मकान में महफिल सजाये अड्डाबाजी कर रहा था। तभी वहां पहुंचा एक युवक मनीष कुमार उसे प्रणाम भईया बोलने भूल गया। इसी बात पर बिट्टू पांडेय मनीष से बोला “प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे” और फिर उसे गोली मार दी। लहुलूहान मनीष को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, किसी तरह उसकी जान बचाई गई।

पकड़े जाने के बाद बिट्टू पांडेय ने अपना गुनाह कबूल किया और बेखौफ होकर पुलिस से कहा कि वह अपने नाम का इलाके में आतंक पैदा कर अपनी हुकूमत कायम करना चाहता था। उसे यह शौक था कि आते-जाते लोग उसे सलाम ठोंके और उससे डरे। बिट्टू पांडेय को जानने वाले बताते हैं कि वह बात-बात पर गोलियां चला देता था। उसपर कुछ रसुखदार लोगों का कृपा भी थी। इसके कारनामे के बारे में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने सिटी SP राजकुमार मेहता को सबकुछ बताया भी था। वहीं इस बात की जानकारी जब रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा तक पहुंची तो उन्होने इसे गंभीरता से लिया। सिटी SP और कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम में QRT के जवानों को भी रखा गया। मिली एक गुप्त सूचना पर आज उसे दबोच लिया गया। उसके पास से एक उम्दा किस्म के ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा और सात जिंदा गोलियां मिली। वहीं चार मोबाईल और एक वैगन आर कार भी जब्त की गई है।  बिट्टू की निशानदेही पर अतुल दुबे के घर से तीन जिंदा गोलियां बरामद की गई। अतुल का घर पिस्का मोड़ के विश्वनाथ अपार्टमेंट में है। वहीं, विवेक की निशानदेही पर कांके डैम साइड झाड़ी से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। DSP प्रकाश सोय ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को हथकड़ी लगा और रस्सा बांध कर सड़क पर घुमाया गया है। उन्होंने कहा कि गुंडई करने वालों का यही हाल होगा। उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा।

इसे भी पढ़ें : “प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे”… और मार दी गो*ली… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...