spot_img

रात को नहीं लौटा घर, सुबह गेट खुला तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rupam) : राजधानी रांची के अशोकनगर में एक शख्स की लाश फंदे पर झूलती मिली। शख्स का नाम फूलचंद यादव है। वह रोडिक कंपनी में कुक और नाइट गार्ड का काम करता था। कमरे में लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना अरगोड़ा थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं आगे की तफ्तीश में जुट गई है।

फूलचंद की बेवा रुकमणी देवी भी कंपनी में ही काम करती है। उसका कहना है कि बीते रविवार को शाम 4 बजे वह अपने घर चली गई। पति कंपनी के गेस्टहाउस में रुक गये। बोले तुम जाओ… हम बाद में आते हैं। गेस्टहाउस अशोकनगर के रोड नंबर 6 स्थित उमा भवन में है। रात में उनके मोबाइल पर फोन की, लेकिन फूलचंद ने फोन नहीं उठाया। आज यानी सोमवार की सुबह भी फोन की, पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। कंपनी से आये ड्राइवर ने भी फोन लगाया पर कोई जवाब नहीं मिला। सुबह के लगभग 8 बजे भागी-भागी गेस्टहाउस पहुंची।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाया, पर किसी ने गेट नहीं खोला। सूचना अरगोड़ा थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस आई और दरवाजा को खोला गया। जो कुछ देखा, सभी को चौंका गया। पंखे पर साड़ी के फंदे पर लटक रही थी फूलचंद की लाश। बेवा रुकमणी ने बताया कि वह कुछ कर्ज में थे। गुजरे 14 सालों से तनाव की दवा भी खा रहे थे। वहीं रोडिक कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि फूलचंद काफी शांत स्वभाव और हंसमुख मिजाज के थे। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सुसाइड मान कर चल रही है। हालांकि मौके पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुनें क्या बोली मृतक फूलचंद की बेवा, कंपनी के कर्मचारी और पुलिस….

इसे भी पढ़ें :कथक सम्राट के निधन पर गमगीन हुआ संगीत जगत, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़ें :दिवंगत दारोगा लाल जी यादव की बेवा क्‍या बोल गई, पढ़ें…

इसे भी पढ़ें :ठरकी जवान ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस को ऐसे करता रहा गुमराह

इसे भी पढ़ें :मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग का गैंगरेप, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक छोटी सी भूल, तबाह-बर्बाद हो गई सपना, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप

इसे भी पढ़ें : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...