spot_img

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में कल यानी शनिवार को ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान राज्य की सभी सरकारी शराब दुकानें बंद रहेंगी और बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी प्रकार के मादक पेय पदार्थों की खुदरा बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। आबकारी विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों और सरकारी शराब दुकानों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

मुहर्रम के सम्मान में हर साल लागू होता है ड्राई डे

मुहर्रम इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार हर वर्ष इस दिन ड्राई डे घोषित करती है। सरकार का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाये रखना और पूरे राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की टीमें पूरे राज्य में निगरानी रखेंगी। यदि कहीं अवैध रूप से शराब की बिक्री, भंडारण या वितरण की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन ने लोगों से सरकारी आदेश का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

इसे भी पढ़ें : गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

इसे भी पढ़ें : मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 7 अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई संभव…

इसे भी पढ़ें : वीडियो कॉल पर देखी बेटी की शादी, विदाई होते ही बाबुल छोड़ गये दुनिया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...