SIWAN : पुलिस जवान के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। साथ ही साली को भी अपने झांसे में ले रखा था। उसे पत्नी बनाने का वादा कर चुका था। पत्नी को जब यह बात पता चली तो वह इसका विरोध करने लगी। पति को काफी समझाया और अपनी आदत सुधारने को कहा। मगर पति को यह बातें नागवार गुजरी और उसने पत्नी को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। मौका पाकर एक दिन पत्नी की खुद हत्या कर दी और पुलिस को खुद सूचना देकर बताया कि किसी अज्ञात अपराधी ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। यह सनसनीखेज वारदात बिहार के सिवान जिले से सामने आया है। आरोपी पति मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात है।
घटना के संबंध में सिवान के थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि जवान सुधीर मध्य प्रदेश से अपने गांव आया और पत्नी को लेकर परीक्षा दिलाने पटना चला गया। लौटने के दौरान मौका पाकर उसने सिवान थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर गांव स्थित पुल के पास पत्नी की हत्या कर दी और खुद ही पुलिस को सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश की। मामला दर्ज होने के बाद 8 जनवरी से पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच में जुटी पुलिस को हत्या से संबंधित कोई सुराग नहीं मिल रहा था। घटनास्थल के आसपास किसी ने गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी थी। पुलिस को संदेह हुआ, पुलिस ने खबरीलाल को सुधीर के पीछे लगा दिया। साथ ही सुधीर और उसकी पत्नी का मोबाइल अपने कब्जे में कर लिया। मोबाइल का सीडीआर जांच से खुलासा हुआ कि घटना के वक्त सुधीर और उसकी पत्नी का मोबाइल का लोकेशन साथ-साथ एक्टिव था। साथ ही सुधीर के मोबाइल से कई अन्य महिलाओं की तस्वीर और बातचीत के रिकॉर्ड मिले। जिसके आधार पर पुलिस ने सुधीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और सारा राज उगल दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। थानेदार मनोज कुमार का कहना है कि जल्द ही मामले में चार्जशीट फाइल कर सुधीर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप
इसे भी पढ़ें : DGP एक्शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो






