spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur/Rupam) : ऐशो आराम की जिंदगी और रातों रात लखपति बनने की चाह में खूबसूरत लड़की जैनब ने अपराध जगत से नाता जोड़ लिया। धीरे-धीरे पाप की गठरी उसकी मोटी होती चली गई। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस ने किया। लगभग 22 साल की जैनब को डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हिंदपीढ़ी की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि जैनब अजीबो गरीब शौक पाल रखी है। कपड़ों की तरह उसके दोस्त भी बदलते रहते हैं। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड में न्यू सोनी ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी करने में उसकी अहम भुमिका थी। जैनब के साथ पांच ऐसे बदमाश पकड़े गये हैं, जो किसी भी तरह के शटर को काट देने में माहिर हैं। उस रात जैनब का साथ रितेश वर्मा उर्फ लालू उर्फ राम सिंह उर्फ देवराज, अनुप ठाकुर, मो. साहिल अंसारी उर्फ शुभम गुप्ता, मो. अफरोज अंसारी और मो. अरमान अंसारी उर्फ मोदी ने दिया था। दुकान से लगभग 62 लाख के कीमती गहने-जेवरात उड़ा लिये गये थे। इसमें 8 सौ ग्राम सोने के और 23 किलो चांदी के जेवर शामिल थे।

दुकान में सेंधमारी करने की योजना जैनब और रितेश की देखरेख में बनाई गई थी। इसके लिए डोरंडा के ही एक मोहल्ले में रहने वाले 4 लड़कों को रेकी के काम में लगाया गया था। इन्हीं 4 बदमाशों ने रेकी कर बताया था कि दुकान में अच्छा-खासा सोने-चांदी का माल है… उड़ाने पर मोटा पैसा हाथ लग सकता है। पहले से तय योजना के मुताबिक इसी साल 11 जनवरी की रात घटना को अंजाम दिया गया। अभी उड़ाये गये गहने जेवरात का बटवारा भी ठीक से नहीं हो पाया था… इससे पहले ही इस कांड में शामिल जैनब सहित पांचो शातिर चोर पकड़े गये। चोरी के सारे जेवरात रिकवर कर लिये गये। वहीं रेकी करने वाले चारों बदमाशों का नाम और ठिकाना पुलिस को मिल गया है। पुलिस इनके काफी करीब पहुंच गई है। उम्मीद है कल इन चारों और जैनब के पकड़े जाने का खुलासा कर दिया जायेगा। इस गिरोह ने इसी साल 10 तारीख को डोरंडा के डिबडीह में एक पुलिस वाले को भी लूट लिया था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और कॉल डंपिंग से मिले क्लू के बाद सब शातिर चोर पकड़े गये। इस कांड का खुलासा करने में डोरंडा थानेदार रमेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार, सन्नी कुमार, कमल किशोर पांडेय, बिकु कुमार रजक, सिपाही अजमत अंसारी, नारायण राय, बबलु कुमार और जितेश कुमार की सराहनीय भुमिका रही। हिंदपीढ़ी में रहने वाली जैनब के कई किस्से हैं। कुछ ऐसे हैं जो बेहद चौंकाने वाले हैं। शादीशुदा जैनब के शौहर के बारे में पूछने पर पुलिस ने कहा… एक हो तब ना बताएं… कितने का नाम बताएं। सुनें क्या बोले रांची के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा…

Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल

Read More : WhatsApp पर मिलेगी ग्रोसरी और रेस्टोरेंट की जानकारी, जानें कैसे

Read More : SSB के 4 जवानों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती… जानिये कैसे

Read More :  साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…

Read More :  अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..

Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो

Read More : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्‍या बोल गये भाई और पत्‍नी

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...