spot_img

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य शहरों में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कोचिंग सेंटरों में बुनियादी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। रांची के साथ-साथ हजारीबाग, जमशेदपुर और धनबाद में भी बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां हजारों छात्र रोजाना पढ़ाई के लिये पहुंचते हैं। रांची के लालपुर, सर्कुलर रोड, कांटाटोली, सिरमटोली एवं चुटिया जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान चलते हैं। यहां झारखंड के अलावा बिहार और अन्य राज्यों से भी छात्र पढ़ने आते हैं। स्थानीय कुछ लोगों का इल्जाम है कि कई संस्थान संकरी गलियों और बहुमंजिला इमारतों में संचालित हो रहे हैं, जहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम नहीं हैं।

इमरजेंसी एग्जिट और फायर सेफ्टी पर सवाल

अभिभावकों का कहना है कि कई कोचिंग संस्थानों में इमरजेंसी एग्जिट का कोई इंतेजाम नहीं है। अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया जाता। क्षमता से अधिक छात्रों को एक ही कक्षा में बैठाया जाता है। कई भवनों में वेंटिलेशन की भी उचित व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में आग या किसी अन्य आपदा के दौरान भगदड़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। लखनऊ हादसे के बाद अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि राजधानी सहित पूरे राज्य के कोचिंग संस्थानों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिये, क्योंकि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

विशेषज्ञों ने भी जताई चिंता

शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि कोचिंग व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन उसके अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच नहीं हो रही है। उनका कहना है कि समय-समय पर निरीक्षण, फायर सेफ्टी जांच और भवन सुरक्षा मानकों की समीक्षा जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी हादसे से बचा जा सके। वहीं, कुछ कोचिंग संस्थानों के संचालकों का कहना है कि वे सुरक्षा संबंधी आवश्यक नियमों का पालन करते हैं और छात्रों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

इसे भी पढ़ें : गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

इसे भी पढ़ें : मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 7 अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई संभव…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...