spot_img

दिवंगत दारोगा लाल जी यादव की बेवा क्‍या बोल गई, पढ़ें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : दिवंगत निलंबित थानेदार लालजी यादव की संदेहास्पद मौत के सदमे से परिजन उबर नहीं पा रहे हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गुमसुम और खामोश हैं। पत्नी पूजा कुमारी ने पलामू के एसपी, डीटीओ और एसडीपीओ पर हत्या का इल्जाम लगाया है। इस संबंध में साहिबगंज जिले के जिरवा बाड़ी ओपी थाने में आवेदन दिया है। पूजा कुमारी ने अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। मामले में जिरवा बारी ओपी पुलिस का कहना है कि मामला पलामू का है, इसलिए इसे पलामू भेजा जाएगा। जांच पड़ताल के बाद वहां की पुलिस इस आवेदन के संबंध में निर्णय लेगी।

पूजा कुमारी का इल्जाम है कि कुछ दिनों से उनके पति को अधिकारियों के द्वारा अवैध गिट्टी और बालू लोड गाडि़यों से अवैध वसूली करने क का दबाव बनाया जा रहा था। इल्जाम है कि अवैध वसूली कर पैसा नहीं देने पर उन्हें निलंबित कर हत्या कराने की धमकी दी जाती थी। पत्नी का कहना है कि घटना के दिन भी उन्होंने फोन कर सारी बात की जानकारी दी थी। पूजा ने एसपी, एसडीपीओ और डीटीओ पर कई और गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही तीनों पदाधिकारियों को अविलंब अरेस्ट करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप

इसे भी पढ़ें : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...